कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकरनगर में दिनदहाड़े हुई सनसनी खेज वारदात ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के विडहर घाट पुलिस चौकी के पास हुई करीब 17 लख रुपए की लूट के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बता दे की शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे नेवारी दूराजपुर गांव निवासी कपड़ा व्यापारी मोहम्मद रईस से 13 लाख रुपए और उनके साथी मुंडेरा गांव निवासी मोहम्मद जलाल से 3 लाख 90 हजार रुपए को स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने पहले मोहम्मद जलाल के सिर पर तमंचे के वट से हमला किया। फिर मोहम्मद रहीस से हाथापाई कर उनके सिर पर भी प्रहार किया। बता दें कि लोगों के द्वारा बताया जाता है कि पैर के पास फायरिंग की गई थी जिससे रईस के पैर में गोली के छररे भी लगे हैं। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गए थे। जिसके कारण स्थानीय लोग डर के कारण मदद तक नहीं कर सके। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस चौकी पर ताला लटकता हुआ पाया गया था। जिससे पीड़ित जब मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचे तो चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी वहां पर नदारत थे। यानी जिस जगह सुरक्षा मिलनी चाहिए वही पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार चौकी के पास तिराहे पर पहले सीसीटीवी कैमरा लगा था लेकिन कुछ महीने पहले ही उसे हटवा दिया गया अब सवाल उठता है कि क्या यह सिर्फ लापरवाही है या किसी बड़ी साजिश की भूमिका। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने भी घटना का स्थल निरीक्षण किया संबंधित को सख्त निर्देश दिया है कि शीघ्र घटना का अनावरण करें।
