देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर सोनभद्र नगर में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के दंडईत बाबा मंदिर परिसर से ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज फहराते हुए डीजे की धून पर नाचते-गाते पूरे नगर का भ्रमण कर सब्जी मंडी पहुंचे। इस दौरान जय श्री राम के गगनभेदी नारों से समूंचा नगर गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड़ व विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि नागेश्वर प्रसाद गोंड़ ने संगठन के गौरवशाली इतिहास और उसके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं, विशिष्ट अतिथि सुमन सिंह पटेल ने हिंदू समाज की एकजुटता को समय की आवश्यकता बतायी। जिलाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी रही। किन्नर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष किरन किन्नर, पूजा किन्नर और राधा किन्नर, मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष ममता सोनी, जिला मंत्री वीणा सिंह, गौरक्षा प्रकोष्ठ से बिजेन्द्र मिश्रा व भुम शरण सिंह खरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिला कार्यकारिणी के कृष्ण कान्त द्विवेदी, संदीप तिवारी, रामचन्द्र सिंह, जिला मंत्री राजकुमार यादव, मीडिया प्रभारी संगम पांडेय और रामसुरत बैगा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लॉक स्तर से मदन निषाद (रॉबर्ट्सगंज), अशोक कुमार गुर्जर (चोपन) और संगम केशरी ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस आयोजन में जिले भर से करीब तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान गर्व से कहो हम हिंदू हैं के नारों से माहौल उत्साह और श्रद्धा से भरा रहा। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विजय यादव ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, करमा ब्लाक अध्यक्ष प्रेमनाथ, सोनी देवी आदि मौजूद रहीं।
.jpg)