देवल संवाददाता, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार प्राचार्य प्रो प्रेमचंद यादव के निर्देशानुसार डी ए वी पीजी कॉलेज आजमगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं जैसे नारी शक्ति पदयात्रा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल, दीवार पर हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला ,चित्रकला आदि। इस कार्यक्रम के तहत दिनांक 13.4.2026 से मिस्ड कॉल के लिए बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है तथा 15 /4/2026 को नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई जिसमें 250 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी कुमारी संजू यादव, एनएसएस प्रभारी डॉ राजेश कुमार तथा एन एस एस प्रभारी श्री अवनीश राय, डॉ अजय कुमार सोनकर, डॉ सुरेंद्र यादव, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी कृष्णानंद पांडेय, डॉ नीतू राय, श्री सुधांशु श्रीवास्तव , श्री रानू सिंह , श्री जितेंद्र कुमार, डॉ प्रीति सिंह, श्री शैलेन्द्र यादव, श्री गौरव सिंह, श्री संजय गौड़, डॉ संतोष सिंह, श्री अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।
