देवल संवाददाता, मऊ।बाल कल्याण समिति द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिमुखीकरण के तहत बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसमे भारत सरकार के अंतर्गत महिलाओं द्वारा हर क्षेत्र का नेतृत्व किया जाय उसपर चर्चा की गयी, साथ ही योजना बनाई गयी कि कैसे आम महिलाओं को कैसे प्रेरित किया जाय कि वे हर क्षेत्र मे आगे बढ़ चढ़ के हिस्सा लें एवं अपने अधिकारों को जाने। इस अवसर पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम,बाल कल्याण समिति,बाल संरक्षण इकाई,वन स्टॉप सेंटर,चाइल्ड लाइन,की समस्त टीम उपस्थित रही।साथ ही अमरवाणी स्कूल परदहा मऊ पर महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस तथा अक्षय तृतीय के अवसर पर बाल विवाह के रोकथाम हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे लोगो को अवगत कराया गया की अक्षय तृतीया के अवसर पर समाज मे ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी बेटियों की शादी का आयोजन करते हैं तो यदि किसी को भी इस अवसर पर बाल विवाह की सूचना प्राप्त होती की किसी स्थान पर किसी बालिका या बालक का बाल विवाह हो रहा है तो उसकी सूचना 1098 हेल्पलाइन नंबर पर अवश्य दें। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से भी अवगत कराया गया। साथ हि साथ विकास खंड परदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम व वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं मानव श्रृंखला बनाई गई तथा मिशन शक्ति द्वितीय चरण के तहत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की समस्त टीम तथा स्वास्थ्य विभाग से जनपद की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहीं।
