कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।रील बनाने के शौक ने एक अधेड़ की जिन्दगी छीन लिया और अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि रील बनाने वाला युवक भी गम्भीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंच गया। मालूम हो सोमवार को जहांँगीरगंज थाना क्षेत्र के गंगासागर गांँव के निकट हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल जल्लापुर निवासी 50 वर्षीय हित्तू गोंड पुत्र बांके की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.जबकि हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार युवक आदर्श पुत्र सुशील कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम इटौरा ढोलीपुर थाना राजेसुल्तानपुर का इलाज अभी आजमगढ़ में चल रहा है.। बताया जाता है कि जल्लापुर निवासी हित्तू गोंड गिरैया बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे गंगासागर गांँव के निकट पहुंँचने के दौरान ही पीछे से तीव्र गति से आ रही बेकाबू बाइक की टक्कर में हित्तू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय बाइक सवार बहुत ही तीव्र गति से मोटरसाइकिल चला रहा था और दोनों हाथ छोड़ कर रील बना रहा था हादसे में युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ।दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां आजमगढ़ जनपद के एक निजी चिकित्सालय में परिजनों द्वारा भर्ती कराए गए हित्तू गोंड की इलाज के दौरान मौत हो गयी । मृतक हित्तू के शव को सूचना पर पहुंँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, बहू, बेटियों और बेटो की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया और सबकी आंखें नम हो गईं।
