कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा इस कार्य हेतु 138.16 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है, जिससे प्रेस क्लब को सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभाग द्वारा समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित योजना के अंतर्गत प्रेस क्लब भवन का जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाएगा। जिलाधिकारी श्री शुक्ला ने आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए आगामी 6 माह के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
