कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । शिक्षकों के सहयोग से मृतक रसोइया के पुत्र को चौंतीस हजार तीन सौ रुपए की राशि उपलब्ध करा शिक्षकों ने सराहनीय कार्य किया जिसकी सभी लोग सराहना कर रहे हैं। मालूम हो कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर तप्पा हवेली में रसोईया पद पर कार्यरत रही कौशल्या देवी जिनका विगत 18 मार्च को देहांत हो गया था। उनके निधन पर बेसिक शिक्षा परिवार जहांगीरगंज के शिक्षकों के सहयोग से प्राप्त 34300 की अहेतुक सहायता राशि उनके गांव जेठास पहुंचकर उनके पुत्र मूलचंद को प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रामकेवल यादव, कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर तप्पा हवेली के प्रधानाध्यापक अजय विक्रम सिंह,संतराज सक्सेना,राकेश कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा राजबली ,ओमप्रकाश यादव,ओंकार नाथ सिंह , समाजसेवी मित्रसेन यादव , कन्हैयालाल यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।
