देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को सेक्टर वार मनाने को लेकर रविवार को सपा जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को जनपद के चारों विधानसभाओं में सेक्टर वार बाबा साहेब की जयंती मनायी जाएगी। बाद उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर छूटे नाम को बढ़वाने के लिए निर्देशित किया। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हर विधानसभा में सेक्टर वार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मना कर उनके संविधान को बताने का काम करें। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दूबे, परमेश्वर दयाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, सुनील गोड़, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, अनिल कुमार यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, गीता गौर, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे,
बाबूलाल यादव, विजय शंकर जायसवाल, अवध नारायण यादव, परमेश्वर यादव, राम प्यारे सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, रामप्यारे सिंह पटेल, लाल बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
.jpeg)