देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। वन प्रभाग रेणुकूट के म्योरपुर रेंज अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के समीप रनटोला के जंगल में रविवार को संदिग्ध हाल में लगी आग से दर्जनों पेड़ झूलस गए। आग की चपेट में आकर तमाम जीव-जंतुओं का जीवन भी खतरे में है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपट इतनी ज्यादा थी कि मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के निकट से लेते हुए बीच जंगल तक आग जलती रही। जिसके कारण जंगल में लगे बेशकीमती एवं छोटे जंगली पेड़ भी आग की लपट में आ गए। इससे न सिर्फ जंगल में लगे पेड़ जल गए बल्कि पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ा। रनटोला के जंगल में आग लगने से जंगल में रहने वाले जीव-जंतु उस जगह को छोड़कर अन्य जगह चले गए। हर
वर्ष भारी भरकम बजट खर्च कर पौध रोपण किया जाता है। रोपित पौधों को संरक्षित करने के लिए कई नियम-कानून बनाए गए हैं। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से रोपित पौधे अक्सर गर्मी के मौसम में आग की चपेट में आकर नष्ट हो जाते हैं। पिछले वर्ष भी जंगलों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई थी। उधर इस बावत म्योरपुर रेंजर जबर सिंह यादव से कहा कि कर्मचारियों को भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंच सके थे।
.jpeg)