संतोष,देवल ब्यूरो,निर्धारित कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम बड़सरा खालसा स्थित हेलीपैड पर उतरे और वहां से सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोइनहा पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।
पीएचसी कोइनहा में निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने पैथोलॉजी कक्ष, महिला वार्ड, इंजेक्शन रूम, ड्रेसिंग कक्ष और सामान्य वार्ड का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को जनहित में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी मरीजों का तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
बड़ी बात ये रही कि उप मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी का दो महीने के भीतर मेंटीनेंस कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने बताया कि जल्द ही जनपद में न्यूरो सर्जन की नियुक्ति भी की जाएगी और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
अपने दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के आवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की,
