देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अनपरा थाना की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 18 हजार की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम की सराहना की।
जानकारी के अनुसार 30.03.2026 को आवेदक ने गलती से फोन पे के माध्यम से अज्ञात नंबर पर 18,000 ट्रांसफर कर दिया था। इस पर आवेदक ने साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा' के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार' एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय' के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने पोर्टल के माध्यम से धनराशि को होल्ड कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। तत्पश्चात संबंधित बैंक शाखा को पत्राचार कर धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में लौटाई गई। पुलिस टीम में सत्येन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक, हेड कास्टेबल आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा रहे।
.jpg)