देवल संवाददाता, मऊ। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आज जनपद के प्रमुख शिवालयों में शिव भक्ति भजन संध्या एवं शिव स्तुति सहित जनपद के समस्त गौशालाओं में नंदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा लखनऊ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी शिवालयों पर किया गया। इस दौरान संस्कृति विभाग के पंजीकृत लोक कलाकारों द्वारा प्रमुख शिवालयों जैसे मऊ महादेव मंदिर, 12 दुवरिया शिव मंदिर,कोपागंज स्थित शिव मंदिर,घोसी स्थित शिव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर शिव भक्ति से संबंधित भजन एवं शिव स्तुति सहित भगवान शिव से संबंधित श्लोको का वाचन किया गया। ज्ञातव्य है कि सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के 1000 साल के उपरांत गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद से 11 तीर्थ यात्रियों का दल आज लखनऊ से सोमनाथ मंदिर पर जलाभिषेक हेतु रवाना किया गया। भारत सरकार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं भारतीय रेलवे के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ में कार्यक्रम के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर तीर्थ यात्रियों से भारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी समस्त शिवालयों पर किया गया।
