देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। ओबरा रेलवे स्टेशन से धनबाद-लोकमान्य तिलक एक्स-प्रेस का संचालन शुरू होगा। मंगलवार को सांसद छोटेलाल खरवार ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से अब सोनभद्र के लोगों को मुंबई जाने में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। ट्रेन के संचालन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।
सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मुंबई के लिए सीधी रेल सुविधा की मांग कर रही थी, जिसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अब इस सुविधा के शुरू होने से लोगों का सफर आसान होगा और समय की बचत भी होगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, विजय यादव, सुनील गौड़, रमेश कुमार वर्मा, रमेश यादव, राधा सिंह, अमरनाथ यादव, अजीत कनौजिया, सुनील पवार, सत्येंद्र ओझा, खुर्शीद आलम सहित अन्य कार्यकर्ता एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज-बाया रामगढ़ रेलवे फाटक पर बनने वाले प्रस्तावित ओवरब्रिज का भी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार एवं रेलवे विभाग के चीफ इंजीनियर द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने बताया कि इस रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आमजन को भारी परेशानी होती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर ओवरब्रिज की मांग रखी, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र की जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उनका प्रयास है कि यह परियोजना जल्द से जल्द पूरी हो, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, मन्नू पांडे, विनीत सरोज, अनिल प्रधान, सत्यम पांडे, दीपक केसरी, इमरान, पीयूष सहित अन्य कार्यकर्ता एवं रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
.jpg)