देवल, ब्यूरो चीफ,बीना, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर बीना क्षेत्र के ग्राम जमशिला स्थित शनि मंदिर के समीप शिव मंदिर परिसर में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राहुल शर्मा ने पार्टी के स्थापना काल से लेकर अब तक के संघर्षों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों और जनसेवा की भावना के बल पर देश में एक मजबूत पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया, मंडल कार्यसमिति सदस्य मनदीप, सत्येंद्र, करण, नरेंद्र तिवारी, मनोज मिश्रा, शांति प्रधान, पिंकी और राधे मोहन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राहुल शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का समापन किया गया।
.jpg)