बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई गहन चर्चा
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेना, महिला ब्राह्मण सभा के द्वारा सभी राष्ट्रीय, प्रदेशीय, जिला, महानगर पदाधिकारियो और कार्यकरणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ स्थित एक प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हरिराम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विनीता मिश्रा सहित प्रदेश के हर जिले से आए सभी जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए। बैठक में सवर्ण समाज विरोधी कानून यूजीसी और परशुराम जयंती पर अवकाश, विधानसभा के सामने मंगल पांडे जी की प्रतिमा लगवाने सहित दर्जनों मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
