देवल, ब्यूरो चीफ,करमा, सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड के सिरसिया ठकुराई गांव के खर्रा मोड़ पर ग्राम विकास सेवा समिति के बैनर तले मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई। मुख्य अतिथि वाराणसी स्नातक क्षेत्र एमएलसी आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि अश्वनी सिंह ने केक काटकर बाबा साहब को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक ऐसे सामाजिक मशीहा थे, जिन्होंने अपने जीवन भर की कमाई संविधान की रचना करके जनता को संविधान के रूप में समर्पित किया। बाद अन्य वक्ताओं ने भी संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर घोरावल विधायक डा. अनिल कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अपना दल सत्यनारायण पटेल, रामअधार, बाबू प्रमोद सिंह, राम प्रवेश यादव, डा रविकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
.jpeg)