बहन की शादी में कन्यादान को बताया पुनीत कार्य, समाज के लिए पेश की मिसाल – समाजसेवी अतुल तिवारी
आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। "सेवा का संकल्प-वादा हुआ पूरा" जफराबाद विधानसभा क्षेत्र जौनपुर के निवासी, अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री, समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी 'बुद्धिमान' ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। श्री तिवारी ने बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार बरसातीलाल कश्यप की बेटी के विवाह हेतु किया गया अपना वादा निभाते हुए सहायता सामग्री भेंट की है।
वरिष्ठ पत्रकार बरसातीलाल कश्यप, जो वर्तमान में गले के ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं, उनकी सुपुत्री का विवाह 21 अप्रैल को तय है। परिवार की विषम परिस्थितियों को देखते हुए समाजसेवी अतुल तिवारी ने अपने जन्मदिन 21मार्च को जन्मदिवस को सेवादिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है जिसके अंतर्गत समाजसेवी अतुल ने पूर्व में मदद का जो भरोसा दिया था, उसे पूरा करते हुए विवाह हेतु 1 कुंतल (100 किलो) उत्कृष्ट श्रेणी का आटा और 50 किलो उत्तम श्रेणी का चावल प्रदान किया। इस अवसर पर समाजसेवी अतुल तिवारी ने कहा कि "किसी जरूरतमंद बहन की शादी में कन्यादान करना और सहयोग देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। एक पत्रकार साथी के कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना मेरा नैतिक दायित्व है।" उन्होंने इसे 'जन्मदिवस–सेवादिवस' संकल्प का हिस्सा बताते हुए समाज के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य में जुड़ने की प्रेरणा दी।
गौरतलब है कि अतुल तिवारी प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन (21 मार्च) को भव्य आयोजनों के बजाय 'सेवा दिवस' के रूप में मनाते हैं। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के निवासी और अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री व भारत प्रेस क्लब (रजि.) जौनपुर के जिला महामंत्री के रूप में वे लगातार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।इस मानवीय पहल की जनपद के प्रबुद्ध जनों ने प्रशंसा की है।
