कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर यूंथ समाज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में बरियावन बाजार में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन के संरक्षक मंगल मणि तिवारी एवं आशुतोष मिश्रा जी ने किया।
रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कुर्की मंडल अध्यक्ष भाजपा शशि दुबे जी, अभय मिश्रा, अमन सिंह, सनातन मणि तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक उत्सव एवं जयघोष के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
