देवल संवाददाता, आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने किशोरी के साथ अशोभनीय हरकत करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी क्रम में 19 अप्रैल को पुलिस ने ज्योति निकेतन तिराहे के पास से आरोपी आसिफ (35 वर्ष) निवासी पठान टोली, थाना सिधारी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक शशि सिंह और हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौधरी शामिल रहे।
