देवल संवाददाता, गाजीपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर नंदगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नैसारा के पास समय पूर्वान्ह लगभग 11.30 बजे के पास दर्शनार्थियों से भरी एक टूरिस्ट बस रजि0 नं0 UP 65 QT 7176 जिसमें लगभग 48 यात्री सवार थे , जो वाराणसी जा रहे थे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 02 महिला यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई व 40 अन्य लोग घायल हैं (जिसमें 38 लोगों को सामान्य चोटें है व 02 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।) जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस बल द्वारा तत्काल जिला अस्पताल गाज़ीपुर इलाज हेतु भेजा गया । सभी दर्शनार्थी महाराष्ट्र प्रांत के रहने वाले है । घटना की सूचना पर तत्काल जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा मौके पर जिला अस्पताल गाजीपुर पहुँचकर घायलों से बातचीत कर हाल जाना व संबंधित को उचित इलाज हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्च मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद ,एसडीएम व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद हैं ।
पर्यटक बस दुर्घटना के मामले में मरने वालों की संख्यार दो हुई, प्रशासन ने जारी किया घायलो की सूची
अप्रैल 09, 2026
0
Tags
