देवल संवाददाता, मऊ। एसडीएम पद पर चयनित प्रधानाचार्य डॉक्टर रामविलास यादव की पुत्रवधू सुषमा यादव के स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद अली इंटर कॉलेज करीमाबाद इंदारा परिसर में किया गया। सबसे पहले एसडीएम चयनित सुषमा यादव द्वारा विद्यालय प्रांगण स्थित स्वर्गीय कपिलदेव यादव पूर्व विधायक के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया।इसके बाद प्रांगण में उपस्थित घोसी बसपा पूर्व सांसद अतुल राय सहित अन्य लोगों ने उन्हें बुके और माला देकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चयनित एसडीएम सुषमा यादव ने कहा कि हम अपने बाबा स्वर्गीय कपिल यादव के सामाजिक न्याय की सोच को और समाज के वंचित व्यक्ति को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगी। जिससे कि उनकी आत्मा जहां होगी उन्हें शांति प्रदान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा दिए गए सम्मान एवं स्वागत के लिए अभिभूत हूं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक मुस्ताक अली ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ रामविलास यादव, हरिराम यादव,मुश्ताक अली मंसूरी,पंकज यादव,रामसहाय श्रीवास्तव,सुभाष यादव,नीरज यादव, पूर्व प्रमुख एवं प्रत्याशी विधानसभा मधुबन डॉक्टर सुमित्रा यादव,पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा,वरिष्ठ लीडर मुसाफिर यादव,संजय भारती,हरिशंकर सिंह,सूर्य बली यादव,सूर्यभान यादव,अखिलेश यादव आदि लोग सहित विद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।
