आमिर, देवल ब्यूरो ,चंदवक, जौनपुर। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर बनाएं गए कपिला योजना के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेधा के बलपर नवाचार को बढ़ावा दे। नवाचार के द्वारा कुछ ऐसी चीजें विकसित कर ली जो महत्वपूर्ण हो तो उसे पेटेंट भी करा सकते हैं। पेटेंट यदि मिल जाएगा तो बीस वर्षों तक आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। पेटेंट व कॉपीराइट कराकर देश की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं। वक्ताओं ने नारी शक्ति की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। व्याख्यान में प्रो. रमाशंकर सिंह, प्रो.आलोक सिंह, प्रो. सरिता सिंह, प्रो.रवींद्र कुमार पांडेय ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह व संचालन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. कुलदीप कुमार, गौरव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
.jpeg)