देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना हाथीनाला परिसर में भारी मात्रा में जब्त शराब का बिधिक निस्तारण किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वमा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।
रविवार को थाना हाथीनाला में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 68 मुकदमों के मुकदमाती माल का निस्तारण किया गया। इस दौरान सक्षम मजिस्ट्रेट राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया। पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नष्ट किया गया ताकि इसके दुरुपयोग या दोबारा अवैध बाजार में पहुंचने की संभावना पूरी तरह समाप्त हो सके।
नष्ट की गई शराब में 650 लीटर देसी शराब एवं 7283 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है
