देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा मय हमराह द्वारा कुतुबपुर मोड के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर 02 नफर अभियुक्तगण को पिकप पर 03 राशि गोवंश लादकर बिहार ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/26 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
