3500 परिवारों को मिलेगी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जाफरगंज एवं धमरूआ क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के अंतर्गत नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धमरूआ का निर्माण पूरा होने के बाद आज इसका विधिवत लोकार्पण कर दिया गया।लोकार्पण जनप्रतिनिधि हरिओम पांडेय (एमएलसी), पूर्व सांसद रितेश पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा ‘साधु वर्मा’ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता प्रेमचंद, अवर अभियंता अंकित राज एवं सतीश कुमार भी उपस्थित रहे।अतिथियों ने उपकेंद्र को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए इसे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।नए उपकेंद्र से इन गांवों को सीधा लाभ
धमरूआ, सलाहपुर, गोवावा जमालपुर, बीबीपुर भूसौली, मालीपुर, खालिसपुर, मैरवा, सिकंदरपुर, बरौली आसानंदपुर, हमाजपुर, रामपुर दुबे, नेमपुर, महेशपुर, तेंदुआ, इटौरी, बीबीपुर, थट्टा, दिघी सहित आसपास के अनेक गांवों के लगभग 3500 उपभोक्ताओं को अब सीधा फायदा मिलेगा।उपकेंद्र के चालू होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति की पुरानी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी। अब इन क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।स्थानीय लोग लंबे समय से इस उपकेंद्र की मांग कर रहे थे। आज उनका सपना पूरा हो गया है। इस नई सुविधा से क्षेत्रवासियों के जीवन में रोशनी और सुधार आने की उम्मीद है।
