अहरौला, आजमगढ़। दिनांक 16.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रतिवादी संदीप निषाद पुत्र रामदरश निषाद निवासी टहरकिशुनदेवपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा विवेचना उ0नि0 रामदुलार यादव द्वारा संपादित की जा रही थी, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को उ0नि0 रामदुलार यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं जांच के दौरान फुलवरिया बाजार में मौजूद रहते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संदीप निषाद पुत्र रामदरश निषाद निवासी टहरकिशुनदेवपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष को फुलवरिया अंडरपास से समय लगभग 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
