आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। नगर में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध कथावाचक शिवानंद ‘भाई श्री’ महाराज का भव्य आगमन हुआ। उनके स्वागत में उर्दू बाजार स्थित गोसाई मंदिर में ऋषि योगा संस्थान की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की निदेशक एवं सहकार भारती की जिला महामंत्री रजनी साहू के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया।
इस अवसर पर आगामी श्रीमद्भागवत कथा आयोजन की औपचारिक घोषणा की गई। यह कथा 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक नगर के बी.आर.पी. इंटर कॉलेज मैदान में प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
कथावाचक शिवानंद ‘भाई श्री’ महाराज ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने और आत्मिक शांति प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है और आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है।
कथा प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व, 21 अप्रैल को प्रातः 11 बजे बी.आर.पी. इंटर कॉलेज परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में सैकड़ों चार पहिया वाहनों के साथ श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे पूरा नगर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर हो जाएगा।
कार्यक्रम में सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, जिला मंत्री नवनीत श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह, रचित साहू, तनुष्का साहू, मुस्कान सिंह, ममता साहू सहित अनेक गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व रजनी साहू द्वारा किया जा रहा है, जबकि कार्यक्रम का संचालन नवनीत श्रीवास्तव ने किया। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ उठाने की अपील की है।
.jpeg)