देवल संवाददाता, गाजीपुर। शेरपुर ग्रामसभा में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों ने शेरपुर कला गाव स्थित महावीर मंदिर परिसर में एकजुट होकर गुरुवार की देर शाम बैठक किया। सभी ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जहां एक ओर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाने चाहिए, वहीं सरकार शराब की दुकान खोलकर नशे को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर यह दुकान खोली गई तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन होगा।और सरकार की नीति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा शहीदो व सेनानियों व खिलाड़ियों के गाव में शराब की दुकान खोलना शहीदो का अपमान होगा और खिलाड़ियों का भविष्य बर्बाद होगा। लेकिन सरकार गाव के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने के बजाय नशे को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि ग्रामीण इस फैसले के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकान खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल,आंदोलन जैसे लोकतांत्रिक तरीके अपनाए जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक राय कुंदन ने बताया कि पुनः ग्राम सभा में 19 अप्रैल दिन रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। उसके बाद ग्रामसभा के प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से मिलकर पत्रक के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, चौधरी दिनेश राय,नारायण उपाध्याय,जिला पंचायत प्रतिनिधि रवींद्रनाथ राय,आनंद राय,प्रेमनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश राय, धनंजय राय, राघवेंद्र उपाध्याय,सीताराम राय बबलू, बब्बू राय,दामोदर राय बड़क गुड्डू राय,राजू राय, ज्ञानेंद्र राय,रामनारायण राय , धीरेंद्र राय ,आजाद राय मयंक राय लक्ष्मण राय ,अंकुर राय,संदीप,सीताराम गुप्ता, उमेश यादव, लक्ष्मण राम, भानू राय, मयंक राय, नवनीत राय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
शेरपुर में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, 19 अप्रैल को होगी महापंचायत
अप्रैल 17, 2026
0
Tags
