देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.04.2026 को उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्या मय हमराह के देखभाल क्षेत्र भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त छन्नू बिंद पुत्र बनारसी बिंद निवासी ग्राम धमनी कमालपुर थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष को मुंडेरा के पास से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के पास से बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 133/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
*1* . छन्नू बिंद पुत्र बनारसी बिंद निवासी ग्राम धमनी कमालपुर थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष *बरामदगी का विवरण-*
एक अदद तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
*अपराधिक इतिहासः-*
मु0अ0सं0 133/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नोनहरा
मु0अ0सं0 131/2026 धारा 110,126(2),115(2),352,351(3) बीएनएस थाना नोनहरा
