अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 25वां दिन है। इजरायल ने लेबनान और फलस्तीन में मिसाइल हमला किया है। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल को चेतावनी दी है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल को चेतावनी दी है कि अगर लेबनान और गाजा में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, तो वह इजरायल पर बेरोकटोक हमले करेंगे।
IRGC के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान पर रात भर हवाई हमले किए हैं, जिसमें ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल रखने की जगहों और कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया है।
इजरायली सेना का कहना है कि इन हमलों में तेहरान में IRGC के दो इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय की एक इमारत भी शामिल है।
'इजरायल में बरसाएंगे आग'
ईरान के IRGC ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि वह मौजूदा युद्ध जैसे हालात का फायदा उठाकर लेबनान और फलस्तीन में आम नागरिकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले कर रहा है।
ईरान की IRNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आईआरजीसी ने कहा कि अगर इजरायल के ऐसे हमले जारी रहे, तो वह उत्तरी इजरायल और गाजा के पास के इलाके में मौजूद इजरायली सैनिकों पर बिना किसी रोक-टोक के जोरदार मिसाइल और ड्रोन हमले करेंगे।
'दलदल में फंस रहा अमेरिका'
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक सीनियर अधिकारी और तेहरान की ताकतवर एक्सपीडिएंसी डिसर्नमेंट काउंसिल के सदस्य मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को भी चेतावनी दी है।
मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान अरब की खाड़ी में उसके जहाज़ों को डुबो देगा।
सरकारी IRNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक रेजाई ने कहा, 'अमेरिका को बचाने की आखिरी समयसीमा नजदीक आ रही है और अमेरिका के पास इस दलदल से निकालने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
