END TB 2025 मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राजकीय मेडिकल कॉलेज अम्बेडकरनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित "END TB 2025" के विजन को साकार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। कॉलेज में गंभीर टीबी रोगियों विशेषकर एमडीआर टीबी (MDR TB – मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट टीबी) से ग्रसित मरीजों के लिए समुचित, प्रभावी और पूर्णतः निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. मुकेश यादव के मार्गदर्शन तथा टीबी एवं चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल सक्सेना की देखरेख में यह उपचार व्यवस्था संचालित की जा रही है। चिकित्सक डॉ0 अबु शाद, काउंसलर प्रवीण गुप्ता, एस ए वर्षा श्रीवास्तव और सपोर्ट टीम के समन्वित प्रयासों से विभाग गंभीर टीबी रोगियों के उपचार में निरंतर सफलता प्राप्त कर रहा है।
विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल सक्सेना ने जानकारी दी कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज अम्बेडकरनगर में चिन्हित मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट टीबी से पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इन रोगियों को उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं, दवाएं, पोषण संबंधित परामर्श और मनोवैज्ञानिक सहयोग जैसी सेवाएं बिना किसी शुल्क के प्रदान की जा रही हैं।
डॉ. सक्सेना ने बताया कि विभाग न केवल मरीजों के उपचार पर बल देता है, बल्कि टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता, समय पर जांच, एवं सही इलाज को लेकर जनसमुदाय में निरंतर जागरूकता अभियान भी चला रहा है। इसके क्रम में वर्तमान में विभाग द्वारा टीबी रोगियों के नजदीक सम्पर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के लिए सी वाई टीबी टेस्ट भी कराया जा रहा है।
यह पहल न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। मेडिकल कॉलेज की यह सेवा जनहि