देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित खनिज चेक पोस्ट बैरियर पर गत शनिवार की देर रात एक बार फिर ओवरलोड उपखनिज लदे वाहनों को अवैध रूप से पास कराने को लेकर विवाद हो गया। खनिज विभाग के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल से दो स्कार्पियों को बरामद करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद दोनों स्कार्पियो में से एक पर हिन्दू युवा वाहिनी जिला महामंत्री लिखा है।
भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि बीती रात बड़े-बड़े सीसीटीबी कैमरों से लैश लोढ़ी खनिज चेक पोस्ट बैरियर पर सुरक्षा कर्मियों के साथ तैनात खनिज विभाग के अधिकारी उप खनिज लदे वाहनों की जांच कर रहे थे। उस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी जिला महामंत्री लिखे एक स्कार्पियो समेत दो वाहनों से करीब आधा दर्जन लोग मौके पर जा पहुंचे और अधिकारियों पर ओवरलोड उप खनिज लदे वाहनों को बगैर जांच किए जाने देने का दबाव बनाने लगे। अधिकारियों ने आपत्ति जताई तो वाहन सवार लोग विवाद करने लगे। मामला गंभीर होता देख बैरियर पर तैनात अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद मौके पर पहुंची सदर कोतवाली की तेज-तर्राक पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए पांच लोगों को धर दबोचा। मामले में सदर सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि लोढ़ी खनिज चेक पोस्ट बैरियर से दो स्कार्पियो को कब्जे में लेते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
.jpeg)