देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 320 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में शनिवार को थाना पिपरी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मेराज अंसारी उर्फ कल्लू उम्र 24 वर्ष वर्ष पुत्र फिरोज अंसारी उर्फ केदार निवासी वार्ड नंबर-01 मलिन बस्ती तुर्रा, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के झोले में रखा 1 किलो 320 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस मामले में थाना पिपरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया, हेड कांस्टेबल चंदन कुमार मिश्रा एवं कांस्टेबल सुनील राम शामिल रहे।
.jpeg)