देवल संवाददाता, मऊ। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा उन्हें उद्योगों में रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 04 माह के प्रशिक्षण हेतु ट्रेड-जरी ईम्ब्राईडरी में आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। जिसमें कुल लक्ष्य का 30 प्रतिशत महिला एवं 04 प्रतिशत दिव्यांग जन अभ्यर्थियों को सम्मिलित करने की व्यवस्था है। योजनान्तर्गत लाभार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र केवल वेबसाईट- www.dicupmsme.gov.in पर दिनांक 31 मार्च 2026 तक किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र,मऊ से सम्पर्क करके योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
