देवल संवाददाता, मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के ''नव निर्माण के नौ वर्ष" पूर्ण होने के अवसर पर एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना 2025-26 कृषक मेला/गोष्ठी/भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोष्ठी में उपस्थित कई किसानों से संवाद किया गया जो केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। किसानों द्वारा योजनाओं से किस प्रकार से उन्हें लाभ मिल रहा है एवं क्या उससे फायदे हुए है के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत अर्चना राय ग्राम खुखुंदवा कोपागंज की लाभार्थी ने बताया कि उन्हें निजी भूमि पर तालाब निर्माण के लिए एक हेक्टेयर में 11 लाख की लागत लगाई थी जिसमें 60% 6.60 लाख रुपए की सब्सिडी मिली है। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित बायोफ्लॉक योजना 14 लाख की योजना है। इसमें महिला लाभार्थियों को 60% की सब्सिडी एवं पुरुष लाभार्थी को 40% की सब्सिडी मिलती है। उद्यान विभाग द्वारा संचालित पीएमएफएमई योजना के तहत महिला किसान माया चौहान ग्राम बुढ़ावर मऊ ने बताया कि उन्होंने मशरूम की खेती के लिए 32 लख रुपए का लोन लिया था जिसमें उनको 10 लाख रुपए की सब्सिडी मिली है उन्होंने बताया कि उनके द्वारा तीन से चार लाख रुपए प्रतिमाह कमाई की जा रही है। किसान प्रवीण कुमार राय काझाखुर्द रानीपुर में बताया कि उन्होंने ऑयल मिल/आटा मिल के लिए 20 लाख रुपए का लोन लिया था जिसमें से 07 लाख की सब्सिडी प्राप्त हुई है। किसान संजीव कुमार ने डेयरी उद्योग में 30 लाख रुपए का लोन लिया एवं 10 लाख रुपए की सब्सिडी मिली। रामलेश मौर्य द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा एक बिस्वा में एक बीघा का लाभ कमाया जा रहा है। उनके द्वारा एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी,दो बीघा में विंस, ब्याज, लहसुन लगाया गया है। उनकी सालाना कमाई 18 से 20 लाख रुपए है। किसान बंशीधर मौर्य ने बताया कि उद्यान विभाग की तरफ से उत्पादन बढ़ रहा है परंतु भंडारण की सुविधा बढ़ाने की आवश्यकता है। किसान जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से खेत तालाब योजना से लाभ लेकर सिंचाई सुविधा एवं मछली पालन कर रहे हैं। इसी तरह मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कई किसानों से संवाद किया गया एवं उनके फीडबैक लिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कृषि विभाग में जिला कृषि कार्यालय को सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में डेवलप किया जा रहा है जिसमें कृषि विभाग उद्यान विभाग मत्स्य विभाग पशुपालन विभाग से संबंधित किसानों की समस्याओं को एक ही जगह सुना जाएगा एवं विभागों से समन्वय स्थापित कर उसका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जितने भी योजनाएं किसानों के हित के लिए चलाई जा रही है सभी किसान भाई इस योजना का लाभ अवश्य लें एवं अपनी आय में बढ़ोत्तरी करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार जिस योजना के लिए आपको ऋण देती है आप उसका उपयोग उसी योजना में करें,किसी अन्य योजना में उस ऋण का उपयोग न करें। जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि अगर आपकी कृषि मजबूत रहेगी तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत रहेगी। उन्होंने कहा कि आज नए-नए प्रयोग के माध्यम से किसान कम लागत में ज्यादा खेती कर रहे हैं। इसलिए जनपद के सभी किसान भाई नई तकनीकी से खेती करे एवं अपनी आय में बढ़ोत्तरी करें। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को बताया एवं उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला कृषि अधिकारी एवं प्रभारी लीड बैंक मैनेजर द्वारा भी उनके विभाग में किसानों के लिए संचालित योजनाओं और ऋण उपलब्ध कराने के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ किसानों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग की तरफ से औद्यानिक विकास कार्यक्रमों की जानकारी नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके पूर्व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता,जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, जिला मत्स्य अधिकारी डॉक्टर विनोद वर्मा सहित अन्य संबंधी अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
कृषक मेला/गोष्ठी/भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
मार्च 24, 2026
0
Tags
