देवल संवाददाता, मऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक 28 मार्च को सभापति डॉक्टर रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में चालू वित्तीय वर्ष में सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों में विभागवार कितना बजट निर्धारित है उसके सापेक्ष दिसंबर 2025 तक कितनी स्वीकृतियां जारी हुई एवं उसके सापेक्ष व्यय की क्या स्थिति है, किसी कार्यदाई संस्था ने निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण नहीं किया है, जनपद के अंतर्गत सभी समस्त कार्यालय में जनवरी 2022 से दिसंबर 2025 के मध्य जो कार्मिक सेवानिवृत हुए हैं से संबंधित पेंशन ग्रेचयुटी व अन्य देयकों के भुगतान की स्थिति, जनपद में कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों के चयन वेतनमान/पदोन्नति एवं बिजली से संबंधित कितने मामले लंबित हैं, किसानों के प्रतिकर से संबंधित कितने मामले 3 वर्ष से लंबित आदि के संबंध में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों से विचार विमर्श कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की जाएगी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक 28 मार्च को
मार्च 24, 2026
0
Tags
