कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व वसुधा सिंह की धरती राजेसुल्तानपुर स्थित नगर पंचायत राजेसुलतानपुर कंपोजिट विद्यालय में शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। मालूम हो वर्ष 1925/26 मे स्थापित प्राथमिक विद्यालय आज कंपोजिट विद्यालय के रूप में सौ वर्षो से क्षेत्र में ज्ञानदीप प्रज्वलित कर रहा है। शानदार कार्यक्रम की अध्यक्षता उग्रसेन सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज ने किया।मुख्य अतिथि पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी के पी सिंह ने विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखता है उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का सबसे अमूल्य धन है जो न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी अनिवार्य है इस क्षेत्र में विद्यालय का योगदान अतुलनीय है। खण्ड शिक्षाधिकारी सन्तोष कुमार पांडेय, एबीआरसी हरिप्रसाद चतुर्वेदी, कृष्णचंद्र मिश्रा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा शिक्षा से ही आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास होता है और व्यक्ति को कौशल और ज्ञान प्रदान करती है जिसे बेहतर अवसर और स्थिरता प्राप्त होती है।इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह सहायक अध्यापक कमलेश कुमार चौबे परमजीत सिंह ध्रुव चंद यादव अच्छेलाल विवेक सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
