कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं चेस्ट विभाग एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग के द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग एवं एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी गई, जिससे उपस्थित लोगों में जागरूकता बढ़ी।साथ ही एमबीबीएस एवं नर्सिंग स्टूडेंट के मध्य चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात चिकित्सा अधीक्षक सभागार में टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई, ताकि उनके उपचार के साथ-साथ पोषण संबंधी आवश्यकताओं की भी पूर्ति हो सके।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो डॉ मुकेश यादव, उप प्रधानाचार्य डॉ उमेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित पटेल, नर्सिंग प्रधानाचार्य डॉ ई भास्करराज, टीबी चेस्ट विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकुल सक्सेना, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद आतिफ, चीफ प्रॉक्टर डॉ प्रमोद यादव, डॉ. वैष्णवी आनंद सहित समस्त एनटीईपी स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन काउन्सलर प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया।
नुक्कड़ नाटक का संयोजन प्रतिमा कुशवाहा, अर्पिता, राजेश मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो डॉ मुकेश यादव ने कहा कि “टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित दवा लेने से इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करे और मरीजों के साथ भेदभाव न करे।” समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकुल सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि “टीबी उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं तभी सफल होंगी, जब समाज सक्रिय भागीदारी निभाएगा। पोषण, नियमित उपचार और जागरूकता—ये तीनों मिलकर ही टीबी पर विजय दिला सकते हैं।”
समारोह का समापन नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद आतिफ के संदेश के साथ संपन्न हुआ कि “टीबी हारेगा, देश जीतेगा”। समय पर जांच, पूरा इलाज और सही पोषण अपनाकर हम न केवल स्वयं को बल्कि अपने समाज को भी टीबी मुक्त बना सकते हैं।
पोटली वितरण समारोह में रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ मनोज गुप्ता, डॉ अनिल सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ वैष्णवी, डॉ चंद्रभान, डॉ विजय यादव, डॉ दीपक मौर्य, डॉ प्रिया सिंह, डॉ. विनय चौरसिया, डॉ. अबरार वरिष्ठ पर्यवेक्षक अरविंद भास्कर, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सौरभ, TBHV कबूतरा, स्टाफ नर्स प्रीति सिंह एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
