संतोष,देवल ब्यूरो,बूढ़नपुर क्षेत्र के सरैया स्थित बाबा पौहारी जी के स्थान पर बभनपुरा गांव की ग्रामीणों ने जन सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया। आयोजन ,प्रेमसागर पाण्डेय, ने बताया कि हमारे गांव के ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग से प्रतिवर्ष अखंड मानस पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के गांव की श्रद्धालु 1000 से अधिक लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं बाबा की कृपा हमारे पूरे गांव पर है हमारा गांव बाबा की कृपा से तरक्की कर रहा है। हम लोग बाबा के वंशज है बाबा से यही प्रार्थना करते हैं कि इसी तरह की कृपा हमारे क्षेत्रवासियों पर बनाए रखें आगे हम सब इससे और भी बड़ा भंडारा यहां पर करेंगे जब तक शरीर में सांस रहेंगे तब तक हम लोग यहां भंडारा और पूजा कीर्तन करते रहेगे । वैभव पांडे ने बताया कि बाबा हमारे पूर्वज है आज पूरा क्षेत्र बाबा की इस् तपोस्थली पूजा अर्चना का अपना जीवन धन्य कर रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हम लोग ऐसे महापुरुष के वंशज है। इस मौके पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रजीत यादव चंद्रजीत पाण्डेय, प्रेमशंकर पाण्डेय, भैरोशंकर पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, जीतनरायन पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, मंगला पाण्डेय, अमित पाण्डेय, दूधनाथ पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, रामप्रसाद पाण्डेय, कमला पाण्डेय व सोनू, सोनू पाण्डेय सहित पौहारी बाबा जी के वंशज मौजूद रहे।