देवल संवाददाता, मऊ। शारदा नारायण हास्पिटल के निदेशक,प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह का जन्मदिन सेवा दिवस के रुप में मनाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शारदा नारायण हास्पिटल मऊ, जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी,शारदा नारायण टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर बलिया,जगत नारायण हास्पिटल मुबारकपुर, शारदा नारायण टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर आजमगढ़,शारदा नारायण सिप्स हास्पिटल,शारदा नारायण पैरा मेडिकल साइंसेज पहसा गड़वा,प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कॉलोनी,मलीन थारु बस्ती, गाजीपुर तिराहा पुलिस चौकी, बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज सहित लगभग डेढ़ दर्जन स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1989 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कालोनी एवं मलीन थारु बस्ती में डॉ संजय सिंह द्वारा केक काटने के उपरांत शारदा नारायण हास्पिटल स्थित शिव मंदिर में पूजन का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक चिकित्सक,समाजसेवी, राजनैतिक दलों सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोगों ने डॉ सिंह ने मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रदान किया। डॉ संजय सिंह के जन्मदिन पर उनके सम्मान में शारदा नारायण हास्पिटल स्थित ब्लड बैंक में रजनीश कुमार सिंह,शिशिर सिंह, मनोज,रोहित,मनीष सहित 32 लोगों रक्तदान किया। इससे अभिभूत डॉ सिंह ने कहा कि एक रक्तदान से तीन लोगों को जीवन दान मिलता है। सेवा दिवस पर रक्तदान करने वालों का उन्होंने कृतज्ञता ज्ञापित किया।