देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। सत्यमेव जयते सामाजिक सेवा समिति के बैनर तले रामनवमी शोभायात्रा के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक दिनेश जायसवाल ने कहा कि शोभायात्रा का यह तीसरा वर्ष था और आगे भी सभी के सहयोग से इसे और बेहतर बनाया जाएगा। ओम अग्रहरी ने कहा कि हर आयोजन में कुछ कमियां रहती हैं, इस बार संचालन में कमी महसूस हुई, जिसे भविष्य में सुधारा जाएगा। कोषाध्यक्ष अभिषेक आर्य ने आय-व्यय का विवरण पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में सदस्यों ने आयोजन की खूबियों व कमियों पर खुलकर चर्चा कर आगामी वर्षों में इसे और भव्य बनाने पर जोर दिया। अंत में शोभायात्रा अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर सोनाबच्चा अग्रहरी, रामचंद्र दुबे, दिनेश जायसवाल, प्रीतम सिंह, मुकेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि खैराही सीताराम, राजेश गुप्ता, जगत नारायण अग्रहरी, प्रेमचंद, ओम नारायण अग्रहरी, राजू तिवारी, प्रशांत दुबे, अमरेंद्र कुमार सिंह, आदित्य मौर्य, गोलू सिंह, हिमांशु सिंह, ओम त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि संचालन अभिषेक आर्य ने किया।
.jpeg)