देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान सपा, बसपा, अपना दल एस के प्रतिनिधियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी (सहायक प्रभारी अधिकारी) तथा चकबंदी अधिकारी ओबरा (वेयरहाउस इंचार्ज) मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी सुरक्षा कैमरे सक्रिय पाए गए तथा डेढ़ माह के बैकअप की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा और स्वच्छता निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व विश्वसनीयता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
.jpeg)