देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने नवीन व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान एनआरएलएम समूहों के बैंक खाते खोलने व उन्हें ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति पर जोर दिया
गया। श्रम विभाग की समीक्षा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनाया जाए। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उद्योग व एलडीएम को लाभार्थियों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)