देवल, ब्यूरो चीफ,अनपरा, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अनपरा मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। सुबह गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और यह हादसा है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
.jpeg)