देवल, ब्यूरो चीफ,जजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन सोनभद्र। जन जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राजकुमार हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग किया। बाद पार्टी के नेताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गत 17 मार्च 2026 को गोरखपुर में राजकुमार चौहान की गोली मारकर व चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मानवाधिकार के माध्यम से सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है, इसलिए पार्टी ने सीबीआई जांच कराते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामदुलारे सिंह, जिला सचिव शिवकुमार, सुशील कुमार, राधेश्याम, किशन चौहान, कमलेश, गणेश चौहान, अजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)