देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज विकास खंड इंदारा निवासी सुषमा यादव के यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में 13वीं रैंक पाकर उप जिलाधिकारी के पद पर चयन होने से परिजनों समेत ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 के परिणाम में पूर्व विधायक स्व कपिलदेव यादव के पुत्र प्रधानाचार्य रामविलास यादव व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमित्रा यादव की बहु सुषमा यादव 13वीं रैंक मिलने के साथ ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। उनके पैतृक गांव इंदारा में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया। उनके सास सुमित्रा यादव,ससुर रामविलास यादव,पति पंकज यादव समेत अन्य स्वजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वही गांव खालिसपुर निवासी शैलेंद्र कुमार गौतम ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा पास कर ट्रेजरी ऑफिसर पद पर चयनित होने से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत लगन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। और लोगो बधाइयाँ दे रहे हैं।
