कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अमड़ी (गोबिंद साहब) निवासी मयंक मौर्य ने (U P P C S) परीक्षा पास कर सेल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर उनके पैतृक गांव अमड़ी में खुशी का माहौल है। श्री मयंक की सफलता पर क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंचकर उनके माता-पिता को मुंह मीठा करते हुए बधाई दें रहे हैं।
मयंक मौर्य ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से लेकर 8 तक अवध चिल्ड्रन एकेडमी तिघरा दाउदपुर एवं कक्षा 9 से लेकर इंटर तक की शिक्षा महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हापुर में अर्जित की।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता मालती देवी पिता राधे श्याम मौर्य एवं अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और दृढ़ इच्छा से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मयंक मौर्य की सफलता पर पंडित वंशराज प्रशिक्षण महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक ठाकुर प्रसाद पांडे, बाबा गोविंद साहब वंशज पंडित ज्ञानदर द्विवेदी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष जलालपुर नियाज़ तौहीद सिद्दीकी, ब्लॉक प्रमुख रामनगर विकास यादव ,स्थानीय पत्रकार अनीस मसूदी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पूर्व सदस्य जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम, और सदस्य जिला पंचायत जाकिर हुसैन,ग्राम प्रधान अमड़ी सुनील यादव,मेला प्रबंधक गोविंद साहब आशू सिंह, समाजसेवी सुनील सिंह, समाजसेवी नीरज मौर्य, भजन गायक सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, विपिन मिश्रा, अवनीश सिंह, सपा नेता घनश्याम यादव, मनोज मौर्य सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
