देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत निवासी उमा (35) मलेशिया में ह्रदय गति रुकने से बीती रात मौत हो गई। खबर सुन स्वजन का रो-रो कर बेहाल हुए है। जानकारी के अनुसार युवक तीन बेटे में दूसरे नंबर पर बेटा था।स्वजन ने बताया कि तीनों बेटों में दूसरे नंबर का बेटा उमा तीन वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने मलेशिया गया था। गुरुवार को लगभग रात 9 बजे अपने कमरे से पत्नी से बातचीत किया और कहा कि भोजन कर सोएगें। सोते समय अचानक दो बजे रात्रि को उसकी तबीयत खराब हुई और सीना पकड़ चिल्लाने लगा। साथी उठा कर अस्पताल ले गया। वहां पर डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृतक घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही पत्नी सहित माता-पिता का रो-रो कर बेहाल है। उमा के निधन पर ग्रामीणों एवं अन्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्वजन को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही है।