कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बीते दिनों एक खबर चलाई गई थी जिसमें बताया गया था कि नगर पंचायत जहागीरगंज में ही चल रहा है मानक विहीन क्लीनिक। आज तक नहीं पड़ी है जिम्मेदारों की नजर। आखिर क्या वजह है बेटे के नाम पर रजिस्ट्रेशन करा कर पिता चंद्रबली प्रजापति स्वयं कर रहे इलाज। सुबह से शाम तक रहती है बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड। आखिर किस मोह माया में जहागीरगंज सीएचसी प्रभारी नहीं कर रहे हैं करवाई। इस खबर को अंबेडकर नगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी संजय शैवाल ने संज्ञान लिया और जांच टीम गठित किया। जांच टीम ने मौके पर पहुंच कर उपरोक्त क्लीनिक की जांच किया।
जानकारी में प्राप्त हुआ कि इस क्लीनिक का नाम चंद्रा लाइफ क्लीनिक है इसके संचालक इंद्रजीत प्रजापति है।
इस विषय में जहागीरगंज सीएचसी प्रभारी कमलेश चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा बताया गया कि मैं यहां पर बराबर रहकर मरीजो का इलाज करता हूं। मेरे अलावा यहां पर कोई भी कार्य नहीं करता है।
