देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक किया। इस दौरान डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले ज्येष्ठ खान अधिकारी समेत पांच विभागों के अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का फरमान जारी किया। बाद डीएम ने सभी को पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को शासन की मंशा के अनुरूप निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने कहा कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस पोर्टल, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। साथ ही कार्यवाही संबंधी जीपीएस फोटोग्राफ्स पोर्टल पर अपलोड करें। चेतावनी दी कि अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चनद्र, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
.jpeg)